वन विभाग का बुलडोजर

जंगल की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला वन विभाग का बुलडोजर

भंडार, अमरौल और बिगहा में निर्माणाधीन मकान ध्वस्त, कई अतिक्रमणकारी चिन्हित

By : Ark Sahuliyar
जंगल की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला वन विभाग का बुलडोजर

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण प्रखंड के प्रादेशिक वन क्षेत्र में जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने भंडार, अमरौल और बिगहा क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया. इस दौरान वन भूमि पर बनाए जा रहे कई निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया.वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया. अभियान के दौरान वन कर्मियों ने क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया और जंगल की जमीन पर कब्जा करने वाले कई लोगों को चिन्हित किया. चिन्हित लोगों के खिलाफ वन वाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

प्रादेशिक वन क्षेत्र के वनपाल प्यारेलाल ने कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कानूनन अपराध है. जंगल की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में अवैध रूप से मकान बनाने अथवा वन भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र की जमीन पर किसी भी तरह का नया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विभाग की टीम लगातार ऐसे क्षेत्रों पर नजर रख रही है, जहां वन भूमि पर अतिक्रमण की आशंका है. वन विभाग ने संकेत दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. चिन्हित अतिक्रमणकारियों पर कानूनी कार्रवाई के साथ वन भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी.

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.