न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते रांची के सीआईडी कार्यालय पहुंच चुके हैं. सीआईडी कार्यालय में उनसे पूछताछ शुरू हो चुकी है. खियांग्ते के साथ सीआईडी की यह चौथी बार पूछताछ हो रही है. एल खियांग्ते से पूछताछ से पहले कोचिंग संस्थाओं के संचालकों और शिक्षकों के घरों पर छापेमारी हुई है.
जेपीएससी के आरोपियों के ठिकानों पर सीआईडी और रांची पुलिस की छापेमारी में कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी की कार्रवाई और पूछताछ चल रही है.
रिमांड पर लिए गए आरोपियों और पूर्व चेयरमैन के बयानों का क्रॉस एग्जामिनेशन कराया गया है. सोमवार को फिर से पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है. सीआईडी ने सोमवार के लिए समन जारी किया था. दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों से पूछताछ के दौरान मिलान किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: खलारी कोयलांचल के शिवालयों में सावन माह की पहली सोमवारी पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा