विशेष गहन पुनरीक्षण

एसआईआर को लेकर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने किया बचरा के सभी मतदान केंद्रों का दौरा, बीएलओ से ली जानकारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
एसआईआर को लेकर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने किया बचरा के सभी मतदान केंद्रों का दौरा, बीएलओ से ली जानकारी

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   बड़कागांव विधानसभा की पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने गुरुवार को सीसीएल पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया.बचरा पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.इसके बाद उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बचरा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.दौरे के दौरान अंबा प्रसाद ने विभिन्न बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से मुलाकात कर मतदाता सूची का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एसआईआर को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया.

बैठक को संबोधित करते हुए अंबा प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान आम लोगों की सहायता करें और मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं.मौके पर कांग्रेस युवा मोर्चा के चतरा जिला महासचिव रवि भारद्वाज, अनिल सोनी, उमेश यादव, रामनंदन राम, मंगल सिंह, बसंत गुप्ता, सुभाष साव, संतोष यादव, विनोद साव, संतोष साव, दीपक केसरी, हीरा राम, कृष्ण देव प्रसाद, राजकिशोर राम, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में नि:शुल्क टीकाकरण शिविर का हुआ आयोजन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा