स्वागत समारोह

घाघरा साइंस कॉलेज में नव नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत, सर्वांगीण विकास का दिया संदेश

महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नियमों व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
घाघरा साइंस कॉलेज में नव नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत, सर्वांगीण विकास का दिया संदेश

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर में सत्र 2026-30 के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए सोमवार को स्वागत सह अभिनंदन समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास ने नव नामांकित विद्यार्थियों का महाविद्यालय में स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नियमों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन के साथ अध्ययन करते हुए महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की.

इस दौरान महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षकों ने अपना परिचय देते हुए विद्यार्थियों को अपने-अपने विषय एवं पाठ्यक्रम की जानकारी दी. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, सेमिनार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) जैसी गतिविधियों के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया. शिक्षकों ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

समारोह में नैक को-ऑर्डिनेटर प्रो. प्रेम कुमार प्रसाद, प्रो. रंजन कुमार, प्रो. सैय्यद मोहम्मद फिरोज, प्रो. वासुदेव महतो, प्रो. इंद्रदेव प्रसाद, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. ऋषि बाला, डॉ. हसन परवीन, प्रो. अमृता ज्योति टोप्पो, डॉ. सीमा कुमारी, प्रो. प्रियांशा जायसवाल, प्रो. शबनम परवीन सहित राजेंद्र कुमार रजक, भेखलाल, संतोष, अजय, अनिल, जागेश्वरी एवं कौशल्या उपस्थित रहे. समारोह में नव नामांकित विद्यार्थियों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: गावां के तारापुर में बंद खदान में डूबी महिला, शव को नहीं निकाल पाई पुलिस, कल पहुंचेगी एनडीआरएफ की टीम

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा