किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पोढ़ाटोली निवासी जगदीश सिंह के बैंक खाते से 30 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर राशि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को जगदीश सिंह का एटीएम कार्ड अचानक कहीं गायब हो गया था. कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकासी के लगातार मैसेज आने लगे. जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 10-10 हजार रुपये निकाल लिए गए है. अचानक हुई इस निकासी से वह हैरान रह गए. पीड़ित का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आखिर किस प्रकार उनके खाते से पैसे निकाले गए. घटना के बाद उन्होंने तुरंत सदर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. इधर, पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और बैंक ट्रांजैक्शन की भी पड़ताल की जा रही है.