हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित 

हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले के आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी है. सीआईडी की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है.

By Ark Sahuliyar
हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले के आरोपी राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी है. सीआईडी की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. 25 जुलाई को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. 48 घंटे की पूछताछ के बाद CID ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें शंभु कुमार, उसकी पत्नी काजल कुमारी, आरक्षी रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, उसकी पत्नी खुशबू कुमारी, रिश्तेदार सौरभ कुमार सिंह  और आरक्षी धीरेंद्र सिंह शामिल हैं. 

सीआईडी जांच करते हुए आरोपियों  के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी  है. चार्जशीट में सीआइडी ने बताया है कि साल 2014 से 2026 के बीच 12 साल के दौरान पुलिसकर्मियों के वेतन मद में फर्जी टेंपररी आइडी बनाकर अवैध निकासी की गई है. अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने कुल 24 खातों में करीब 29 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए, उन खाताधारकों को इसकी जानकारी थी या नहीं, इस बिंदु पर सीआइडी की जांच जारी है. सीआइडी ने अब तक 1.60 करोड़ रुपये फ्रीज कराए हैं. हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध वेतन निकासी का मामला करीब 15 करोड़ से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें- JSSC TGT शिक्षक नियुक्ति: JSSC की ओर से दाखिल LPA पर सुनवाई, नियुक्ति को लेकर एकल पीठ के फैसले को चुनौती 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा