स्वास्थ्य जांच शिविर

पलामू पुलिस लाइन में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने की पुलिसकर्मियों की जांच

पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज मेदांता अस्पताल, रांची के सहयोग से पुलिस लाइन परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

By Ark Sahuliyar
पलामू पुलिस लाइन में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने की पुलिसकर्मियों की जांच

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज मेदांता अस्पताल, रांची के सहयोग से पुलिस लाइन परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में मेदांता अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों का रक्तचाप, मधुमेह व अन्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए. साथ ही, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के बारे में जरूरी जानकारियां दी गईं. इस शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया.

इस अवसर पर उपस्थित  पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने पुलिसकर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने और बेहतर कार्यक्षमता के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की. पुलिस प्रशासन ने मेदांता अस्पताल की चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर पुलिस बल के कल्याण और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा