झारखंड मौसम

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

By : Dipali Kumari
करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज से पांच दिनों तक राज्यभर में बारिश की संभावना बनी हुई है. इस दौरान कई जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं तापमान में भी गिरावट 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. 

आज और कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. जबकि 23 सितंबर को राज्य के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज और वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. 

24-25 सितंबर को भारी बारिश के आसार  

वहीं 24 सितंबर को कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका है. भारी बारिश के साथ गरज, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है. 25 सितंबर को भी राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन के आसार हैं.

रांची में कैसा रहेगा मौसम 

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो, रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है. आज कई जगहों पर हल्की से माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. जबकि 23 सितंबर से भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे और तेज हवाएं भी चल सकती है. 

इसे भी पढ़ें: बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

संबंधित सामग्री

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द