होटवार जेल में महिला कैदी के गर्भवती होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

By Mansi Kumari
होटवार जेल में महिला कैदी के गर्भवती होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची स्थित होटवार जेल में महिला कैदी के गर्भवती होने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया हैं. मामले में आज हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच में सुनवाई हुई, जहां राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को पूरे मामले की जानकारी दी गई.

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई हैं. यह कमेटी जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. वहीं हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने झारखंड पुलिस के डीजीपी को भी इस मामले में एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया हैं. 

हाई कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया हैं. बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखी गई चिट्ठी के आधार पर कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए सुनवाई शुरू की. मामले की सुनवाई सुबह 9 बजे हाई कोर्ट के कोर्ट नंबर-4 में हुई. न्यायाधीश रोंगोन मुखोपाध्याय और न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. हाई कोर्ट ने मामले में गृह विभाग के प्रधान सचिव, डीजीपी, कारा महानिरीक्षक, रांची के डीसी, रांची के एसएसपी और होटवार जेल अधीक्षक को प्रतिवादी बनाया हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: कहीं आग उगल रही धूप, कहीं गरजेंगे बादल! झारखंड में मौसम का डबल अटैक

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा