Himanshu Singh Murder Case: CCR DSP Manoj Kumar Th

हिमांशु सिंह हत्याकांड: अब CCR डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर जांच के घेरे में, अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा

हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले को लेकर भी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग के अंदर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर लगातार गाज गिर रही है.

By Vaibhaw Vikram
हिमांशु सिंह हत्याकांड: अब CCR डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर जांच के घेरे में, अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले को लेकर भी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग के अंदर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर लगातार गाज गिर रही है. वहीं बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के तत्कालीन SSP पीयूष पांडेय, सरायकेला की SP निधि द्विवेदी साथ ही बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब CCR के DSP मनोज कुमार ठाकुर को जांच के घेरे में लिया गया है. 

बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ भी अब कड़े अनुशासनिक कदम पुलिस विभाग के द्वारा उठाए जाने की तैयारी की जा रही है. जमशेदपुर सिटी एसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर रांची जोन के आईजी सह एडीजी सीआईडी ने डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की है. मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, एडीजी के इसे स्वीकार करते हुए पुलिस मुख्यालय ने आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को अपनी अंतिम अनुशंसा भेज दी है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जांच रिपोर्ट के अनुसार, DSP मनोज कुमार ठाकुर पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने त्वरित कार्रवाई नहीं की है. जब बिष्टुपुर में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही थी, तब डीएसपी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे उनके पर्यवेक्षण में भारी कमी पाई गई, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बढ़े और इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया.

यह भी पढ़ें: खूंटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बुजुर्ग महिला हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा