कैंपस प्लेसमेंट

ज्योति आईटीआई में होंडा कार्स का कैंपस प्लेसमेंट 24 जून को, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

ज्योति निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आगामी 24 जून 2026 को देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी 'होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड' द्वारा एक भव्य कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है.

By Ark Sahuliyar
ज्योति आईटीआई में होंडा कार्स का कैंपस प्लेसमेंट 24 जून को, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
मेदीनीनगर शहर के स्थानीय कांदु मोहल्ला स्थित ज्योति निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आगामी 24 जून 2026 को देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी 'होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड' द्वारा एक भव्य कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है. रोजगार का यह मेला बुधवार सुबह 10:00 बजे से संस्थान परिसर में शुरू होगा, जिसमें आईटीआई पास युवाओं को कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर बनाने का सीधा मौका मिलेगा.

इन ट्रेडों के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग
संस्थान प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस कैंपस ड्राइव में किसी भी सरकारी या निजी आईटीआई से उत्तीर्ण छात्र हिस्सा ले सकते हैं. प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, ऑटोमोबाइल, मैकेनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स आदि ट्रेडों से पास आउट अभ्यर्थी पात्र होंगे.

पंजीकरण प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
कंपनी द्वारा आयोजित की जा रही यह पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है. इसके लिए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार कंपनी द्वारा जारी किए गए क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता से जुड़े मूल प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी (छाया प्रति) और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा.

हेल्पलाइन नंबर जारी
संस्थान ने अभ्यर्थियों की सुविधा और इस नियोजन से जुड़ी किसी भी अन्य विशेष जानकारी के लिए दो मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 8084168333 और 7545066609 जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर विस्तृत विवरण लिया जा सकता है. इसके साथ ही ज्योति आईटीआई प्रबंधन ने सूचित किया है कि संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए विभिन्न ट्रेडों में नामांकन (एडमिशन) की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जहां छात्र आकर अपना दाखिला सुनिश्चित करा सकते हैं.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा