वारदात

गुमला के पालकोट में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग दंपती पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
 गुमला के पालकोट में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग दंपती पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

गुमला/डेस्क:  गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ के टिभूटोली गांव में एक बुजुर्ग दंपति पर उनके ही घर में घुसकर धारदार हथियार (धौली) से ताबड़तोड़ हमला किया गया. इस हिंसक हमले में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है.

घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बुद्धा खडिया का साला शत्रु खडिया है, जो कोलेंग पंचायत के गुड़मा टांगरटोली का रहने वाला है. शत्रु खडिया ने अचानक बुजुर्ग दंपति के घर में प्रवेश किया और धारदार हथियार 'धौली' से उन पर हमला कर दिया.

हमले में जटी खड़याईन (पत्नी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं उनके पति *बुधा खडिया* इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल बुधा खडिया को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वे जीवन और मौत से जूझ रहे हैं.
 
घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदे दो वाहन जब्त

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा