हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनाव : नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती को निर्वाचन कोर्ट में चुनौती

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनाव : नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती को निर्वाचन कोर्ट में चुनौती

न्यूज11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला क़े हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनाव के बाद भी राजनीतिक सरगर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है. नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अजय कुमार भारती के निर्वाचन को लेकर निर्वाचन न्यायालय में चुनौती दी गई है. अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं उषा देवी ने चुनाव परिणाम, पुनर्मतगणना व नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में कथित गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है. न्यायालय ने मामले को स्वीकार करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है. आरोप है कि अजय भारती ने नामांकन के समय अपनी चल-अचल संपत्ति, पत्नी के व्यवसाय व लंबित आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी शपथ पत्र में नहीं दी.

याचिकाकर्ता ने यह भी दावा किया है कि अजय भारती ने अपनी पत्नी कलावती देवी को गृहिणी बताया गया है. जबकि वे कुसुआ गांव में जन वितरण प्रणाली दुकान संचालित करती हैं. इसके अलावा कुसुआ स्थित मकान जमीन का विवरण भी शपथ पत्र में शामिल नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है. मामले में यह भी कहा गया है कि अजय भारती ने अपने विरुद्ध दर्ज सभी आपराधिक मामलों का उल्लेख नहीं किया. इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय राजनीति गर्म है. सभी की नजरें न्यायालय की अगली सुनवाई पर टिकी है.

यह भी पढ़ें: ग्रामीण इलाकों में भी तेल का संकट: बसिया अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल के लिए मचा हाहाकार, पंपों पर लगीं लंबी कतारें

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा