रविदास जयंती

संगठन मजबूती, रविदास जयंती और बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा बहरागोड़ा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक

संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर को हर हाल में मजबूत करने का सामूहिक संकल्प

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
संगठन मजबूती, रविदास जयंती और बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा बहरागोड़ा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बहरागोड़ा मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में बहरागोड़ा के राष्ट्रीय उच्चपथ स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप बालाजी हॉल में  एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, आगामी संत रविदास जयंती को भव्य रूप से आयोजित करना तथा बूथ सशक्तीकरण अभियान को गति देने पर रहा. जिस पर उपस्थित नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा गहन विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए.

वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री बापतू साव, मंडल प्रभारी चंदना मुर्मू, मंडल प्रवासी ज्योत्स्नामोई बैरा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, मंजुला पलाई, वरिष्ठ नेता रंजीत बाला एवं मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे. इनके अलावा महादेव बैठा, कवीन्द्रनाथ कुंडू, कमल कांत बैरा, नारायण मंडी, शांति गिरी, गिरिधारी कुंडू, गोपाल सीट, अभिजीत प्रधान, स्वरूप पाणिग्रही, शिव शंकर पैरा, पूर्णिमा बैरा, निरंजन जाना, धनंजय जाना, ओमप्रकाश पलाई एवं मिहिर सिट सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और बूथ स्तर को हर हाल में मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया गया.

यह भी पढ़ें: जहानाबाद जेलब्रेक कांड में मास्टरमाइंड था मिसिर बेसरा - आईजी ऑपरेशन नरेंद्र सिंह

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा