पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM की सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

प्रभात कुमार/न्यूज़ 11भारत

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जमशेदपुर महानगर संयोजक मंडली एवं जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
बैठक में साकची क्षेत्र से किसी भी प्रतिनिधि की उपस्थिति नहीं होने पर जिला अध्यक्ष द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही गई. वहीं उपस्थित नेताओं के साथ राज्य में चल रहे जनगणना एवं SIR (Special Intensive Revision) कार्य को गंभीरता से लेने पर विशेष चर्चा की गई.

जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने सभी नेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने बूथों पर पैनी नजर रखते हुए BLA के साथ समन्वय स्थापित करें तथा समय-समय पर इस विषय पर चर्चा करें. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटे और कोई भी वोटर मतदान के अधिकार से वंचित न हो.

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी भी संगठन के कार्यकर्ताओं की है.

बैठक का संचालन जिला सह सचिव श्री मलिक मलिक जी ने किया.

बैठक में मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, बबन राय, महावीर मुर्मू, अंकित सिंह, नाटू सरकार, दलगोविंद लोहरा, गोपाल महतो, प्रह्लाद लोहरा, प्रीतम हेमब्रम, राकेश्वर राव, नंदू सरदार, मोहम्मद समद एवं दस शाखा के पदाधिकारी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने पीवीयूएनएल पतरातू केअधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, बाद में किया प्लांट का निरीक्षण

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा