बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू में शनिवार रात्रि लगभग आठ बजे थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव के निवासी और विद्युतकर्मी राहुल (28 वर्ष, पिता स्व. विष्णु साहू) को गांव के ही एक उपभोक्ता और उसके साथियों ने बुरी तरह पीट दिया. घटना में राहुल के माथे सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं. प्राथमिक इलाज बुढ़मू सीएचसी में किया गया, जिसके बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है.

घायल विद्युतकर्मी राहुल ने बताया कि वह पावर हाउस से निकलकर ऑफिस जा रहा था. इस दौरान ग्राम नाउज के समीप बमने पंचायत के डुंडु गांव निवासी रवि कुमार (पिता महजु महतो) ने उसे रोककर कहा कि उसके घर पर 9,10,663 रुपये का बिजली बिल आया है और इसकी जिम्मेदारी राहुल की है. दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो रवि ने अपने गांव के अन्य लोगों को बुलाकर राहुल पर लाठियों से हमला कर दिया. राहुल द्वारा कहा गया कि एक आवेदन दे दीजिए, बिजली बिल में सुधार कर दिया जाएगा, इससे भी कोई असर नहीं हुआ. आरोपी ने धमकी भी दी कि “जेल भी जाना पड़े तो जाएंगे, पर तेरा हत्या के पश्चात जाएंगे.”

घटना की सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपियों ने वहां से भाग लिया और घायल को सीएचसी पहुंचाया गया. पीड़ित राहुल ने बुढ़मू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

क्षेत्र में स्मार्ट मीटर से आ रही शिकायतें भी दुर्घटना का कारण बनीं

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में ‘अनाप-शनाप’ अधिक बिजली बिल आने से ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ी है. लोग स्मार्ट मीटर को अधिक बिल का मुख्य कारण बता रहे हैं और अक्सर शिकायतों का गुस्सा स्थानीय विद्युतकर्मियों पर उतार देते हैं. पीड़ित के अनुसार अधिक बिलों के चलते हुई यह हिंसा उसी नाराज़गी का परिणाम है, जबकि बिलों के सुधार के लिए आवेदन और तकनीकी जांच की व्यवस्था होती है. पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:  बुढ़मू के सोसई सरकारी स्कूल से सोलर मशीन, स्टार्टार और 35 किलो चावल चोरी, शिकायत दर्ज

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा