भीषण गर्मी में झामुमो ने लगाया प्याऊ, राहगीरों को उपलब्ध कराया स्वच्छ पेयजल

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भीषण गर्मी में झामुमो ने लगाया प्याऊ, राहगीरों को उपलब्ध कराया स्वच्छ पेयजल

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो के नेतृत्व में आम लोगों एवं राहगीरों के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई. अभियान के तहत कई जगहों पर प्याऊ लगाकर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया. इस दौरान श्यामजी महतो ने कहा कि “जल ही जीवन है” और भीषण गर्मी में राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है तथा जरूरतमंदों की सहायता करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए. उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल संकट और लू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए यह पहल की गई है, ताकि राहगीरों और आम जनमानस को राहत मिल सके. मौके पर सुरेंद्र चैहान, अजमुल अंसारी, सतीश ठाकुर, कुंदन कुमार चैहान, पवन उरांव, सरफराज खान, राजकुमार महतो, फारुख रजा, नारद राम, इकबाल अंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: आवास-पेंशन, जल समस्याओ को लेकर ग्रामीणों की बैठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी से समस्याओं को लेकर मुलाकात करेंगे ग्रामीण

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा