AJSU नेताओं पर कोयला माफिया द्वारा हमला प्रकरण, सांसद के नेतृत्व में आजसू नेताओं का दल पहुंचेगा धनबाद 

By Ark Sahuliyar
AJSU नेताओं पर कोयला माफिया द्वारा हमला प्रकरण, सांसद के नेतृत्व में आजसू नेताओं का दल पहुंचेगा धनबाद 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आजसू पार्टी के केंद्रीय नेताओं का एक दल सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को धनबाद पहुंचेगा और बांसजोड़ा में कोयला माफिया के हमला में घायल नेता हीरालाल महतो तथा झूठे मुकदमे में गिरफ्तार रजनी रवानी के परिजनों से मुलाकात करेगा. इसके अलावा उपायुक्त तथा एसएसपी को घटना की सच्चाई से अवगत करवाया जाएगा. पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के निर्देश पर केंद्रीय नेताओं की टीम गठित की गई है, जिसमें सांसद के अलावा विधायक निर्मल महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी एवं धनबाद जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी को शामिल किया गया है.

केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि विगत 20 मई को धनबाद के लोयाबाद थाना के बांसजोड़ा में रजनी रवानी के आवास पर कोयला माफिया ने हमला कर हीरालाल महतो समेत कई लोगों को घायल कर दिया था तथा एक घायल की मौत हो गई थी. आजसू नेता अवैध कोयला खनन का विरोध कर रहे थे और हमले से कुछ देर पहले ही उनलोगों ने थाना में कोयला माफिया के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी. प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि इस प्रकरण में कोयला माफिया के इशारे पर आजसू नेताओं को फंसाया जा रहा है. हमले में घायल रजनी रवानी को ही जेल भेज दिया गया है और दर्जनों कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- झारखंड के सभी थानों में लगेंगे हाईटेक CCTV कैमरे, ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी होगी व्यवस्था

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा