जल संरक्षण

भरनो प्रखंड के भड़गांव में जल अर्पण दिवस का आयोजन, जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

मुखिया जयराम उरांव ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद अनमोल है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भरनो प्रखंड के भड़गांव में जल अर्पण दिवस का आयोजन, जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के दुम्बो पंचायत अंतर्गत भड़गांव में शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया जयराम उरांव,ग्राम प्रधान पवन उरांव,पीएचईडी के कनीय अभियंता रितेश कुमार,को-ऑर्डिनेटर रूपधारी साहू एवं सुपरवाइजर दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया जयराम उरांव ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद अनमोल है.

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि जल का संरक्षण करे और पेयजल योजनाओं का सही तरीके से उपयोग करते हुए उनकी देखभाल भी करे.उन्होंने ग्रामीणों से जल बर्बादी रोकने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की.वहीं पीएचईडी के कनीय अभियंता रितेश कुमार ने विभाग द्वारा संचालित पेयजल योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है.उन्होंने ग्रामीणों से जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की खराबी होने पर तत्काल विभाग को सूचना देने का आग्रह किया.मौके पर को-ऑर्डिनेटर रूपधारी साहू एवं सुपरवाइजर दीपक कुमार ने जल संरक्षण,वर्षा जल संचयन,स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग जल संरक्षण को अपनी आदत बना लें तो भविष्य में जल संकट की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है.कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई तथा जल स्रोतों की सुरक्षा,स्वच्छता और पेयजल योजनाओं के नियमित रखरखाव के प्रति जागरूक किया गया.इस अवसर पर वार्ड सदस्य सीमा देवी,जल सहिया सावित्री देवी,शहनाज बेगम,सीता देवी,सपना देवी,असबाब मियां,संजय बड़ाइक,छेदू मियां,करीम मियां,लक्ष्मी देवी,देवती देवी,मुन्नी देवी,अंजली देवी,टोनी सिंह,सुरेन्द्र सिंह,शंकुतला देवी,नाजून खातून,निकू कुमारी,मुस्कान खातून सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, पहाड़केशा गांव में दो ग्रामीणों के घर को किया क्षतिग्रस्त

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा