नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: पालकोट प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी से करीब 40 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए. जानकारी के अनुसार, दुकान बंद कर जेवरात से भरा बैग लेकर घर लौट रहे व्यवसायी को गुडगुड गढ़ा के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने घेर लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए एक राउंड हवाई फायरिंग कर बैग छीनकर पालकोट-बसिया मार्ग की ओर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मनीष सोनी पहले भी दो बार छिनतई का शिकार हो चुके हैं. घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.
पालकोट में दिनदहाड़े 40 लाख के आभूषण की लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार
पालकोट प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी से करीब 40 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए.
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा