न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 41 परसेंट लक्ष्य के मुकाबले 34.05 परसेंट राजस्व संग्रह पर झारखंड के वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने नाराजगी जताई है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व संग्रह बढ़ाने पर जोर दें और टैक्स चोरी को रोकने का प्रयास करें. वित्त मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 46,000 हज़ार करोड़ रुपए के राजस्व संग्रह का सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है. उन्होंने कहा कि जीएसटी रेंशनलाइजेशन के कारण 4,000 करोड़ रुपए के राजस्व का राज्य को नुकसान का अनुमान है.
वित्तमंत्री ने राजस्व के नए स्रोत तलाशने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दिसंबर की समीक्षा में खराब प्रदर्शन होने पर अफसरों पर कार्रवाई होगी. MMDR की वजह से राज्य को सालाना 14,000 करोड रुपए के राजस्व का भी नुकसान होने की भी उन्होंने बात कही.
यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के अमलिया डहुटोली गांव में जंगली हाथी ने किया एक घर ध्वस्त, दो किसानों की फसल बर्बाद
https://www.news11bharat.com/jharkhand/a-wild-elephant-destroyed-a-house-in-amalia-dahutoli-village-of-bharno-block-ru/242058