न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा से पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक आहूत की है. 20 अगस्त को रांची के सोहराई भवन में यह बैठक होगी. बैठक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी.
इस बैठक में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में रणनीति बनाई जा सकती है. समझा जा रहा है कि पार्टी विधेयक के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन तथा चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी. बैठक में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव मौजूद रहेंगे.
बैठक को लेकर केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि संघर्ष की बदौलत आज झारखंड मुक्ति मोर्चा यहां पहुंचा है. गुरु जी ने हमें अपने हक और अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करना सिखाया है. झारखंड की धरती से एक बार फिर उलगुलान होगा.
यह भी पढ़ें: संवाददाता रमेश ठाकुर के आकस्मिक निधन पर उपायुक्त ने जताया गहरा शोक