विरोध प्रदर्शन

नीट परीक्षा और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ, पलामू में जेएमएम का आक्रोश प्रदर्शन

जेएमएम को बताया छात्रहित और न्याय के पक्ष में खड़ी रहने वाली पार्टी

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
नीट परीक्षा और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ, पलामू में जेएमएम का आक्रोश प्रदर्शन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पलामू जिला कमेटी के द्वारा छात्र नेता सोनम वांगचुक के समर्थन में और नीट परीक्षा में हो रही धांधली व पेपर लीक के विरोध में एक आक्रोश मार्च निकाला गया. इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि छात्र हित की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे. उनकी मांग थी कि नीट परीक्षा के बार-बार रद्द होने और पेपर लीक होने की समस्या का कानूनी समाधान किया जाए, लेकिन न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और न ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनकी सुध ली. इसके बजाय, शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों और छात्राओं को पुलिस द्वारा जबरन धरना स्थल से उठाकर अस्पताल भेजने और उन पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने का काम किया गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि जेएमएम हमेशा छात्रहित और न्याय के पक्ष में खड़ी रहने वाली पार्टी है, और जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते या प्रधानमंत्री खुद इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं करते, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: चंदवा के बीच बाजार से चंद मिनटों में स्कूटी ले उड़ा चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा