फुटबॉल टूर्नामेंट

लॉन्डरा में जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, रेमे बंगरू बना चैंपियन

विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, विजेता टीम को मिला विशाल खस्सी का पुरस्कार

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
लॉन्डरा में जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, रेमे बंगरू बना चैंपियन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: प्रखंड के लॉन्डरा गांव स्थित खेल मैदान में सरना युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ.समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो शामिल हुए.उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं.टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रेमे बंगरू और सुपा कुम्भाटोली की टीम के बीच खेला गया.

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया.मुकाबले में रेमे बंगरू की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया.मैच के दौरान मैदान पर मौजूद खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और पूरे मुकाबले का आनंद लिया.फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता रेमे बंगरू की टीम को एक विशाल खस्सी देकर सम्मानित किया गया,जबकि उपविजेता सुपा कुम्भाटोली की टीम को भी एक खस्सी पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया.

पुरस्कार पाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला.इस अवसर पर विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर युवाओं के अंदर छिपी खेल प्रतिभा को सामने लाने और उसे निखारने का सरना युवा क्लब का प्रयास काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,जरूरत है तो उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की.ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन,आपसी भाईचारा और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में एक टीम की जीत और दूसरी टीम की हार होती है.हारने वाले खिलाड़ियों को निराश होने की जरूरत नहीं है,बल्कि अपनी कमियों से सीख लेते हुए निरंतर अभ्यास और मेहनत करनी चाहिए.लगातार प्रयास करने से सफलता और जीत निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है.उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इतने बड़े खेल आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करना सराहनीय पहल है.ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की जरूरत है,ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके.

मौके पर अभिषेक लकड़ा,आकाश कुमार,करमचंद बड़ाइक,गैंदरा उरांव,सुदामा उरांव,कलिंदर उरांव,राहुल उरांव,तुलसी उरांव सहित सरना युवा क्लब के सदस्य,खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा गया.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार; लगभग 3 किलो गांजा बरामद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा