kudu-firoz-ansari-dies-after-road-accident-drunk-b

13 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद फिरोज अंसारी की मौत, नशे में बाइक चला रहे युवकों पर कार्रवाई की मांग तेज

नशे में वाहन चलाने की लापरवाही ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं. कुडू के हमीदनगर निवासी नासिर अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी ने दुर्घटना के लगभग 13 दिन बाद रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरा

By Vaibhaw Vikram
13 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद फिरोज अंसारी की मौत, नशे में बाइक चला रहे युवकों पर कार्रवाई की मांग तेज

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
नशे में वाहन चलाने की लापरवाही ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं. कुडू के हमीदनगर निवासी नासिर अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी ने दुर्घटना के लगभग 13 दिन बाद रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार 17 जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे फिरोज अंसारी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किसी कार्य से लोहरदगा जा रहे थे. 

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की अपाचे बाइक संख्या जेएच08के-5467 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपाचे मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे और वे नशे की हालत में थे. परिजनों ने टक्कर मारने वालों की पहचान ननतिलो स्थित संत चार्ल्स स्कूल के समीप रहने वाले सत्तार अंसारी के पुत्र खुर्शीद अंसारी एवं उसके दो साथियों के रूप में की थी. दुर्घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए. 

मृतक का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दर्दनाक बात यह है कि इससे पूर्व मार्च 2025 में फिरोज के छोटे भाई अफरोज अंसारी की टाटी स्थित एक वेल्डिंग दुकान में काम करने के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. एक वर्ष के भीतर परिवार के दो जवान बेटों की मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है. क्षेत्र के लोग भी इस परिवार पर आए दुखों के इस पहाड़ को देखकर भावुक हैं.

नशे की रफ्तार ने छीनी एक और जान, कड़ी कार्रवाई की मांग तेज
इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित जांच और कठोर कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अन्य परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: बरकट्ठा में झुरझुरी-पेसरा मार्ग के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा