मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी कुन्दन कुमार को 5 साल की सजा, 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी कुन्दन कुमार को 5 साल की सजा, 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मादक  पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी कुन्दन कुमार को 5 साल की सजा सुनाई गयी है. इसके साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर 1 साल की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने आरोपी को यह सजा सुनाई है.

जिस मामले में यह सजा सुनाई गयी है,  वह 30 जुलाई, 2022 का है. हटिया डीएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा मादक पदार्थ तस्करी की जा रही है. डीएसपी के निर्देश पर जगरनाथपुर थाना की पुलिस ने लाटमा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया था. उसी दौरान खूंटी की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर एक नाबालिग समेत दोनों को गिरफ्तार किया था. जब उनकी की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 5.3 किलो गांजा बरामद किया गया था. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की जिसमें जानकारी मिली कि गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था. आरोपी नामकुम तुम्बागुटू स्थित एक दुकान में उसे बेचने जा रहे थे. दोनों आरोपी बिहार के वैशाली निवासी हैं.

यह भी पढ़ें: चौका थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा