अपराध

चंदनकियारी में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर चोर फरार

सपरिवार बाहर गए थे गृहस्वामी, लौटने पर टूटा मिला ताला; अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चंदनकियारी में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर चोर फरार

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी थाना क्षेत्र के सुतरीबेड़ा रोड निवासी इबरान अंसारी के बंद आवास में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने का कंगन, चांदी का बिछिया, नकदी समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. मामले को लेकर भुक्तभोगी ने चंदनकियारी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दर्ज शिकायत के अनुसार, इबरान अंसारी 15 जुलाई को अपने पूरे परिवार के साथ किसी आवश्यक कार्य से घर बंद कर बाहर गए हुए थे. 18 जुलाई को जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर का मुख्य ताला टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने का कंगन, चांदी का बिछिया तथा नकदी सहित लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी हो चुकी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद भुक्तभोगी ने तत्काल चंदनकियारी थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है.

क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: एसआईआर के तहत सिमडेगा जिले में मतदाता प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा