लालू यादव के पायलट को 17 साल पुराने केस में मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने किया रिहा

By News11 Bharat
लालू यादव के पायलट को 17 साल पुराने केस में मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने किया रिहा

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के मेदिनीनगर से एक बड़ी कानूनी राहत की खबर सामने आई है, जहाँ करीब सत्रह वर्ष पुराने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जशवीर सिंह योद्धा को अदालत ने बरी कर दिया है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रसिम चंदेल की अदालत ने इस बहुचर्चित मामले की विस्तृत सुनवाई पूरी करने के बाद पायलट को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए रिहाई का फैसला सुनाया.

आपको बताते चले कि यह पूरा मामला साल 2009 में आयोजित हुए लोकसभा चुनाव के समय का है, जब चुनाव प्रचार के दौरान नियमों की अनदेखी का आरोप लगा था. पायलट जशवीर सिंह योद्धा पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने गढ़वा के गोविंद हाई स्कूल मैदान में बिना किसी पूर्व प्रशासनिक अनुमति और स्वीकृत रूट के लालू प्रसाद यादव के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवा दी थी. इस घटना को आदर्श चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लंघन मानते हुए तत्कालीन प्रशासन द्वारा संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

इस कानूनी मामले के इतिहास पर नजर डालें तो इसमें मुख्य आरोपी रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अदालत ने पहले ही साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था. लालू प्रसाद यादव के बरी होने के बाद इस केस में एकमात्र शेष अभियुक्त के रूप में उनके पायलट जशवीर सिंह योद्धा बच गए थे, जिनके खिलाफ अदालत में लगातार कानूनी कार्यवाही और सुनवाई चल रही थी. अदालत ने अब इस मामले से जुड़े सभी उपलब्ध दस्तावेजों, गवाहों के बयानों और साक्ष्यों पर गहराई से विचार करने के बाद पायलट को भी पूरी तरह निर्दोष पाते हुए रिहा करने का आदेश जारी कर दिया.

कोर्ट में जशवीर सिंह योद्धा की तरफ से मेदिनीनगर के सीनियर वकील राकेश कुमार देव के साथ-साथ झारखंड उच्च न्यायालय के एडवोकेट विकास कुमार और रमेश कुमार ने मजबूती से पैरवी की थी, और इस अंतिम फैसले के बाद बचाव पक्ष के सभी वकीलों ने इसे सत्य और न्याय की एक बड़ी जीत बताया है.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा