सुरक्षा की मांग

पाकुड़ में जर्जर भवन तोड़ने को लेकर भू-स्वामी ने मांगी पुलिस सुरक्षा, दुकानदारों से विवाद की आशंका

भू-स्वामियों का कहना है कि भवन काफी जर्जर हो चुका है और कभी भी हादसे का कारण बन सकता है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाकुड़ में जर्जर भवन तोड़ने को लेकर भू-स्वामी ने मांगी पुलिस सुरक्षा, दुकानदारों से विवाद की आशंका

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: रेलवे फाटक पार सिंधी पाड़ा रोड स्थित जर्जर भवन को तोड़ने को लेकर मामला गरमा गया है. भवन को गिराने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भू-स्वामी देवाशीष प्रसाद और निताई प्रसाद ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की है. नगर थाना पुलिस के अनुसार जमाबंदी संख्या 145 और दाग संख्या 2575 पर स्थित जर्जर भवन को तोड़ने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है. भू-स्वामियों का कहना है कि भवन काफी जर्जर हो चुका है और कभी भी हादसे का कारण बन सकता है. भवन को तोड़ने की जिम्मेदारी साहिबगंज निवासी रितेश प्रसाद यादव को दी गई है.

भू-स्वामी के अनुसार जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन पूर्व में वहां दुकान चलाने वाले कुछ दुकानदार दुकान खाली नहीं कर रहे हैं. ऐसे में भवन तोड़ने के दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है.

वहीं नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि भू-स्वामी का आवेदन प्राप्त हुआ है. सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी.

मामले में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी ने कहा कि यह निजी जमीन का मामला है. यदि निजी जमीन पर बना जर्जर भवन हादसे का कारण बन सकता है और भू-स्वामी उसे तोड़ना चाहता है, तो इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकती. हालांकि, किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि वहां मौजूद कुछ दुकानदारों का मामला दुकान के किराये से संबंधित प्रतीत होता है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: घाघरा खेत में बैंगन तोड़ने गई महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.