लातेहार के जंगल में मिली सरकारी दवाइयां, बाबूलाल मरांडी के सवाल के बाद हरकत में आया प्रशासन

By Vaibhaw Vikram
लातेहार के जंगल में मिली सरकारी दवाइयां, बाबूलाल मरांडी के सवाल के बाद हरकत में आया प्रशासन

अजीत कुमार/ न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क:
जिले के मनिका थाना क्षेत्र में मनिका थाना और दोमुहान नदी के बीच स्थित जंगल में सरकारी दवाइयां फेंके जाने के मामले को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मामला उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर मनिका बीडीओ संदीप कुमार, सीओ अमन कुमार तथा मनिका प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्या क्षितिज कुजूर के नेतृत्व में जंगल क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान सरकारी दवाइयों की दो पेटियां बरामद की गईं. 

मनिका प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्या क्षितिज कुजूर ने बताया कि बरामद दवाइयां आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां हैं, जिन्हें बीआरसी के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने कहा कि दवाइयां किस स्थान या स्रोत से संबंधित हैं, इसकी पुष्टि बैच नंबर के मिलान के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि बरामद दोनों पेटियों को जब्त कर लिया गया है और बैच नंबर के आधार पर दवाओं के स्रोत का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट करते हुवे कहा कि अब तक जब्त दवाइयों की बैटच नंबर से मिलान करने पर सदर अस्पताल मनिका का नहीं पाया गया है.

जांच रिपोर्ट कार्यालय लातेहार भेजा जा रहा है. सिविल सर्जन लातेहार राजमोहन खलखो ने कहा कि मामला संज्ञान में आ चुका है गठित टीम द्वारा जांच की जा रही है. दवाइयां कहां से आईं और किन परिस्थितियों में जंगल में पहुंचीं, इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के गरीब मरीज सरकारी अस्पतालों में दवा, डॉक्टर और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं, जबकि लाखों रुपये की सरकारी दवाइयां सड़क किनारे और जंगलों में फेंकी जा रही हैं. 

उन्होंने सवाल उठाया कि जब मरीज दवा के अभाव में परेशान हैं तो ये दवाइयां जंगल में कैसे पहुंचीं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है और अब तक संबंधित अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की गई है. मरांडी ने राज्य सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जनता को उनके टैक्स के पैसे का हिसाब मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया की नजर WTC पर, जानिए अंक तालिका में कौन किस स्थान पर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा