कार्रवाई

शराब दुकान में चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड, बाइक व ₹15 हजार नकद बरामद

अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
शराब दुकान में चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड, बाइक व ₹15 हजार नकद बरामद

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के पाण्डू बाजार स्थित लाइसेंसधारी शराब दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है. इस मामले में दुकान के ही एक पूर्व कर्मी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था.

चाबी चुराकर रची थी साजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वादी विनय कुमार (पिता स्व. लक्ष्मी साव, निवासी डेहरी ऑन सोन, जिला रोहतास, बिहार) के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी. बीते 6 अगस्त की रात चोरों ने शराब दुकान का ताला खोलकर अंदर रखा नगदी बक्सा, जिसमें लगभग ₹80,000 मौजूद थे, पार कर दिया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता का सहारा लिया, तो दुकान के पूर्व कर्मी आनंद सिंह (28 वर्ष, पिता लालमणि सिंह, निवासी राजबंधा, थाना मेराल, गढ़वा) पर संदेह हुआ. पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

लकड़ी से ऊपर किया कैमरा, फिर खोला ताला

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने एक माह पूर्व ही चालाकी से दुकान की चाबी का एक सेट अपने पास रख लिया था. इसके बाद 6 अगस्त को पाण्डू दुकान से गढ़वा दुकान में ट्रांसफर होने के बाद, वह रात में अपने गांव के ही पपुन सिंह के साथ मोटरसाइकिल से दुकान पहुंचा. पहचान छुपाने की नीयत से आरोपियों ने सबसे पहले साइड में लगे सीसीटीवी कैमरे को लकड़ी की मदद से ऊपर कर दिया और फिर चाबी से ताला खोलकर बक्से से नगदी चुरा ली.
पाण्डू पुलिस की टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त आनंद सिंह की निशानदेही पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या JH03AU4398), चोरी किए गए पैसों में से ₹15,000 नगद तथा एक हल्का हरा रंग का रियलमी नारजो एंड्रॉइड मोबाइल जब्त कर लिया है. पुलिस ने आरोपी आनंद सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर-राउरकेला मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक का पता नहीं

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा