लोअर बाजार वार्ड-15 में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित, महिलाओं ने बर्तन लेकर किया सड़क जाम 

By Ark Sahuliyar
लोअर बाजार वार्ड-15 में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित, महिलाओं ने बर्तन लेकर किया सड़क जाम 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के लोअर बाजार स्थित वार्ड संख्या 15 में पेयजल संकट को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पानी की गंभीर समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं किचन के बर्तन लेकर सड़क पर उतर आईं और मुख्य सड़क को जाम कर दिया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो महीनों से इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई बार नगर निगम और वार्ड पार्षद को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला.

महिलाओं ने कहा कि मजबूरी में उन्हें पानी खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं. लगातार अनदेखी से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम के कारण इलाके में वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया. 

यह भी पढ़ें- मारपीट के एक मामले में सभी 19 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, सभी आरोपियों को मिला संदेह का लाभ

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा