सरकारी योजनाओं की जांच पड़ताल

कुमारडूबी पंचायत क्षेत्र में एलआरडीसी नितिन निखिल सुरीन ने प्रशासनिक अमले के साथ मारा छापा

सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत टटोली

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
कुमारडूबी पंचायत क्षेत्र में एलआरडीसी नितिन निखिल सुरीन ने प्रशासनिक अमले के साथ मारा छापा

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: ग्रामीण इलाकों में सरकारी दावों और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड की कुमारडूबी पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एलआरडीसी नितिन निखिल सुरीन की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण पर पहुंच गई. इस औचक कार्रवाई में एलआरडीसी के साथ बीडीओ केशव भारती और सीओ राजा राम मुंडा सहित पूरा प्रखंड प्रशासन मुस्तैद दिखा. टीम ने सबसे पहले धुलियापड़ा आंगनवाड़ी केंद्र का रुख किया, जहां नौनिहालों की उपस्थिति, साफ-सफाई और बांटे जा रहे पोषाहार के मानकों को परखा. इसके बाद प्रशासनिक अमला सीधे जन वितरण प्रणाली (राशन) की दुकान पर पहुंचा और स्टॉक रजिस्टर खंगालने के साथ-साथ कार्डधारकों को मिलने वाले अनाज की मात्रा और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की कड़ाई से जांच की. जांच का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा; कुमारडूबी मिडिल स्कूल में अचानक पहुंचे अधिकारियों ने शिक्षकों की हाजिरी रजिस्टर को देखा, बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता चखी और शिक्षा के स्तर का मूल्यांकन किया. अंत में टीम ने कुमारडूबी पंचायत भवन का रुख कर कार्यालय संचालन, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीणों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा की. इस अवसर पर सभी जगह संतोषजनक स्थिति मिलने पर एलआरडीसी ने संतोष जाहिर किया.मौके पर स्थानीय मुखिया, आंगनवाड़ी सेबिका,सहायिका,डीलर, स्कूल में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और प्रखंड प्रशासन के पूरी टीम मौजूद थे.जिन्हें व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और पारदर्शिता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: आदित्य रेस्टोरेंट में एसडीएम की छापेमारी, दो जोड़ी युवक-युवती हिरासत में, पूछताछ जारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा