न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गिरिडीह साइबर थाना के पदाधिकारी पुनीत कुमार को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी साइबर थाना के गेट के पास से किए जाने की जानकारी सामने आ रही है.
बताया जा रहा है कि ACB की टीम ने पहले से की गई शिकायत और कार्रवाई के आधार पर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा. कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. ACB की टीम गिरफ्तार इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इंस्पेक्टर पुनीत कुमार ने किस मामले को लेकर रिश्वत की मांग की थी और कितनी रकम लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में धनबाद ACB की ओर से आधिकारिक जानकारी और पूरे मामले का खुलासा कुछ देर में किए जाने की संभावना है.
ACB की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत किस मामले से जुड़ी थी, कितनी राशि की रिश्वत ली जा रही थी और कार्रवाई के दौरान टीम ने क्या-क्या बरामद किया. मामले को लेकर गिरिडीह पुलिस विभाग में भी चर्चा तेज है.