राजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी समेत चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

By News11 Bharat
राजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी समेत चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
राजगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पहले मामले में न्यायालय के जीआर संख्या-249/25, धारा 494/498/379/34 भादवि के अंतर्गत निर्गत गैर-जमानतीय वारंटी के आधार पर मंटू साव, पिता साधु साव, निवासी काको बरवाडीह, थाना राजगंज, जिला धनबाद को विधिवत गिरफ्तार किया गया.

वहीं दूसरे मामले में राजगंज थाना कांड संख्या 32/26 दिनांक 18.05.2026 के तहत दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त नरेश सिंह उर्फ डाबला, पिता सरजू सिंह, निवासी जरमनई, थाना राजगंज, जिला धनबाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी पर धारदार चाकू से बारडर निवासी जानकी सिंह पर हमला कर घायल करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को बुधवार 20 मई 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़े: हुसैनाबाद बाजार में नाली की पटिया हटने से आवागमन बाधित, लोगों ने जल्द बहाली की मांग की
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा