अपराध

मेदिनीनगर में अज्ञात महिला हत्याकांड का बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी उपेंद्र कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मेदिनीनगर में अज्ञात महिला हत्याकांड का बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवती अस्पताल के पीछे झरना टोला में बीते 26 अप्रैल को हुई अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को धर दबोचा है.

अनुसंधान के दौरान पुलिस पूर्व में ही कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला चंदा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. इसी कड़ी में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंदा देवी के पति उपेंद्र कुमार (निवासी बालेखांड़, थाना डंडई, जिला गढ़वा) को भी गिरफ्तार कर लिया है और कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिसिया जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी उपेंद्र कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी कई मामलों में संलिप्त पाया गया है.

यह भी पढ़ें: खेल भावना और उत्साह का संगम: भालको में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, मुखिया राम मुर्मू ने किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा