निकाला गया मार्च

हत्या की धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला गया मार्च

बीते 25 जून को भाजपा नेता को वाट्सएप कॉल के माध्यम से मिला था जान से मारने की धमकी

By Ark Sahuliyar
हत्या की धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला गया मार्च

रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत 
डुमरी/डेस्क:
डुमरी के इसरी बाजार बस स्टैंड से डुमरी अनुमंडल तक निकाली गई एक पैदल मार्च. आपको बताते चले कि बीते मुहर्रम के दौरान एक समुदाय द्वारा एक विवादित बैनर लगाया गया था, जिसका बिरोध करते हुए भाजपा नेता ने प्रशासन की मदद से बैनर को हटवाया था. जिसके बाद ही भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी गई थी. बीते 25 जून को भाजपा नेता सुरेंद्र साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली थी. इसी के विरोध में आक्रोशित लोगों ने धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला पैदल मार्च. 

जहां डुमरी अनुमंडल पहुंचकर एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया. वहीं भाजपा नेता सुरेंद्र साहू को मिली जान से मारने की धमकी के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश का माहौल देखा गया है. इस दौरान भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य किसान मोर्चा फूलचंद किस्कू, दीपक श्रीवास्तव , नितेश मिश्रा, सूरज बरनवाल, संगीता बरनवाल, गोवर्धन पंडित, ढूलेश्वर साव, दीपमाला बरनवाल, प्रदीप भदानी, रवि रजक, वासुदेव महतो, जागेश्वर महतो, गोपाल विश्वकर्मा, चंदन जायसवाल, महेश रविदास, टेकनी देवी, सुनील सेठ, राजू स्वर्णकार,अर्जुन यादव, शांति देवी, मुरली ठाकुर सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थें.
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा