श्रावण मास

मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा ने निकाली बाल कांवड़ यात्रा, बच्चों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

बोल बम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा ने निकाली बाल कांवड़ यात्रा, बच्चों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: सावन के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से रविवार को बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जो कि चाईबासा के शंभू मंदिर, टुंगरी से बांध पाड़ा शिवा मंदिर तक किया गया. यात्रा में शहर के 2 वर्ष से लगभग 9 -15 वर्ष की लगभग 80 से 100 अधिक छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. बच्चे कांवड़ लेकर बोल बम-बोल बम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.

आयोजन के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला. बच्चों ने पारंपरिक एवं आकर्षक पोशाक पहनकर कांवड़ यात्रा में भाग लिया. संस्था की ओर से यात्रा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया. इसमें सर्वश्रेष्ठ पोशाक, सर्वश्रेष्ठ कांवड़, सर्वश्रेष्ठ पदयात्रा तथा प्रथम जलाभिषेक करने वाले बच्चे को पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा यात्रा में शामिल सभी बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

संस्था की ओर से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलम, पेंसिल, कॉपी सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण किया गया. आयोजन के माध्यम से बच्चों में धार्मिक आस्था के साथ-साथ शिक्षा के महत्व का संदेश देने का प्रयास किया गया.

मौके पर शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही आध्यात्मिक आस्था, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बच्चे बड़े होंगे, उन्हें अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपने दायित्व और कर्तव्य का ज्ञान होना जरूरी है. इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा बच्चों को शिक्षा सामग्री भी प्रदान की गई.

उन्होंने बताया कि यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया गया है. संस्था का प्रयास है कि सावन के पावन महीने में इस तरह के आयोजन लगातार होते रहें, ताकि बच्चों को बाबा भोलेनाथ की भक्ति और सावन की महिमा से जोड़ा जा सके. साथ ही चाईबासा सहित पूरे जिले और राज्य में यह संदेश जाए कि बच्चे अपनी आस्था, विश्वास और संस्कार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका खुशबू जिंदल का विशेष योगदान रहा. इसके अलावा संस्था की सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, पूनम मोदी, स्वीटी दोदराजका, स्वीटी शर्मा, सरला दोदराजका, संगीता पड़िया सहित संस्था की तमाम सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया. कार्यक्रम में धार्मिक संस्थाओं से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह रहे उपस्थित

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा