मठतुरीअम्बा विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र किशोर एक्का का हार्ट अटैक से निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मठतुरीअम्बा विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र किशोर एक्का का हार्ट अटैक से निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मठतुरीअम्बा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र किशोर एक्का (58) का रविवार की शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया.उनके निधन की खबर मिलते ही प्रखंड के शिक्षा विभाग एवं शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई.उनके असामयिक निधन पर शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुरहुटू निवासी नरेंद्र किशोर एक्का लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे.बीते वर्ष उनका हृदय का ऑपरेशन भी कराया गया था,जिसके बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ था और वे नियमित रूप से अपने विद्यालय में शैक्षणिक कार्यों का निर्वहन कर रहे थे.लेकिन रविवार की शाम अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा.स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल रांची स्थित मेडिका अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.सोमवार को कांके स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया,जिसमें परिजन,रिश्तेदार,मित्र एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक लोग शामिल हुए.उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.शिक्षकों ने बताया कि नरेंद्र किशोर एक्का अत्यंत सरल, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे.वे अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करते थे.विद्यालय के शैक्षणिक विकास और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे. उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण वे विद्यार्थियों,अभिभावकों तथा सहकर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय थे.उनके निधन पर बीआरसी कार्यालय भरनो के बीपीओ सूरज लकड़ा,बीआरपी शमीम एजाज,अमलिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक नकुल सरकार,खरका विद्यालय के प्रधानाध्यापक शुभंकर प्रसाद,सूपा विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुलाम अर्जक जाहिद,दुम्बो पीपरटोली विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र नारायण शाही,मारासिली विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिसदेव उरांव,शिक्षक ज्वाला प्रसाद,अरविंद बड़ा,योगेश केशरी सहित प्रखंड के तमाम शिक्षकों एवं सीआरपी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
शोक संदेश में शिक्षकों ने कहा कि नरेंद्र किशोर एक्का का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.

यह भी पढ़ें: मुखी समाज विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए टिक्की मुखी, पूरे जिले में मुखी समाज में हर्ष

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा