लापरवाही

मेदिनीनगर नगर निगम की घोर लापरवाही,ओवरब्रिज से राहगीरों पर फेंकी जा रही कचरे वाली धूल

आखिर किसके आदेश पर हो रहा यह 'कारनामा'?

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मेदिनीनगर नगर निगम की घोर लापरवाही,ओवरब्रिज से राहगीरों पर फेंकी जा रही कचरे वाली धूल

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज पर सफाई व्यवस्था के नाम पर एक बड़ा और बेतुका कारनामा सामने आया है. ओवरब्रिज की सफाई कर रहे निगम के कर्मचारी कचरा वाली धूल को उठाकर किसी गाड़ी में भेजने के बजाय सीधे ओवरब्रिज की मुंडेर से नीचे सड़क पर फेंक रहे हैं. इस घोर लापरवाही का खामियाजा नीचे सड़क से गुजर रहे निर्दोष राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है. सफाई के नाम पर किए जा रहे इस गैर-जिम्मेदाराना काम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कर्मचारी साफ तौर पर कचरा वाली धूल को उठाकर सीधे नीचे धकेलते नजर आ रहे हैं. इस घटना से स्थानीय लोगों और राहगीरों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

​राहगीरों की जान और सेहत से खिलवाड़

​स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब ऊपर ओवरब्रिज पर सफाई का काम चल रहा होता है, तब नीचे से गुजरने वाले लोगों के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया जाता. ना ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया जाता है और ना ही यातायात रोकने या सतर्क करने की कोई व्यवस्था होती है.

​ब्रिज के नीचे से गुजर रहे पैदल यात्रियों, बाइक सवारों और ऑटो में बैठे लोगों के ऊपर सीधे जहरीली कचरा वाली धूल गिर रही है, जिससे उनके कपड़े और शरीर खराब हो रहे हैं. जिस कचरा वाली धूल को उठाकर डंपिंग वाहन में डालना चाहिए था, उसे सीधे नीचे की मुख्य सड़क पर फेंका जा रहा है, जिससे नीचे की सड़क भी गंदी हो रही है. हवा में उड़ती धूल के कारण आंखों में जलन, सांस की तकलीफ और बाइक सवारों के अचानक संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त होने का गंभीर खतरा बना हुआ है.

 किस अधिकारी के इशारे पर हो रहा यह खेल?.

​नगर निगम के इस रवैये पर अब शहरवासी तीखे सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किस अधिकारी के निर्देश या शह पर कर्मचारियों द्वारा राहगीरों पर इस तरह कचरा वाली धूल उड़ाई जा रही है? क्या नगर निगम में सफाई मानकों और जन-सुरक्षा का कोई नियम-कानून बचा ही नहीं है?

​जनता ने मांग की है कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित ठेकेदार और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों की सेहत और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद हो सके.

यह भी पढ़ें: एनआईटी जमशेदपुर में एमबीए के नए बैच की शुरुआत, 24 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा