जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

पर्यटन स्थलों के सुचारू रूप से संचालन व रखरखाव हेतु पर्यटन संवर्धन/प्रबंधकीय समितियों का करें गठन

By Ark Sahuliyar
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद के शासी निकाय की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक ममता देवी, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हुए.

बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला पर्यटन पदाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई. जिसके उपरांत पीपीटी (PPT) प्रेजेंटेशन के माध्यम से रामगढ़ जिला अंतर्गत पूर्व से अधिसूचित पर्यटन स्थलों यथा रजरप्पा, पतरातु लेक रिसॉर्ट, महामाया मंदिर मायाटुंगरी, प्राचीन शिव मंदिर कैथा, भैरवी जलाशय, टुटी झरना, पलानी झरना, निम्मी झरना एवं मां पंचवाहिनी मंदिर पतरातू के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान उपायुक्त के द्वारा पूर्व से अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, लाइटिंग, पहुंच पथ, टॉयलेट, आश्रय गृह तथा पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए. वहीं टुटी झरना मंदिर तक पहुंच पथ निर्माण को लेकर डीपीआर (DPR) तैयार करने का निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिया गया. मौके पर उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों के सुचारू रूप से संचालन व देखरेख को लेकर पर्यटन स्थलवार पर्यटन संवर्धन/प्रबंधकीय समितियों का अनिवार्य रूप से गठन करने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान रामगढ़ जिले में पर्यटन को आधुनिक व वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने हेतु ग्लास ब्रिज के निर्माण को लेकर विशेष चर्चा की गई. वहीं भैरवी जलाशय में पर्यटकों की सुविधा हेतु एक आधुनिक कैफेटेरिया डेवलप करने पर विचार-विमर्श किया गया. स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से उपायुक्त ने एसएचजी (SHG) महिला समूह को टूरिज्म की विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने हेतु रूपरेखा तैयार करने की बात कही. इसके साथ ही, जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के संवर्धन और प्रमोशन हेतु एक विशेष टूरिस्ट बस के संचालन हेतु प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिले में राजकीय महोत्सव आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.

रजरप्पा मंदिर के संबंध में चर्चा के क्रम में उपायुक्त ने माननीय हाई कोर्ट के आदेशानुसार नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने हेतु एक सुदृढ़ भीड़ मैनेजमेंट प्लान'बनाने का निर्देश दिया.

इस दौरान उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित माननीय विधायक, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से जिले में नए पर्यटन संभावित स्थलों से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने की बात कही. इस क्रम में जिले के सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नए टूरिज्म क्षेत्रों का चयन कर अविलंब प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें.

बैठक के दौरान नए पर्यटन स्थलों को चिन्हित करने को लेकर राम जानकी पार्क सौंदा पतरातू, चैतन्य महाप्रभु मंदिर कुज्जू मांडू, पोना पर्वत धाम बड़कीपोना चितरपुर, धारा वॉटरफॉल खाखरा गोला, जली धाम तथा किला मंदिर रामगढ़ आदि पर चर्चा के क्रम में उपायुक्त द्वारा स्थलों के सौंदरीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए.

बैठक के दौरान विधायक ममता देवी के द्वारा पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू डैम, पलानी झरना सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा डिमना डैम/डीएमएफटी की मदद से यात्रियों के ठहरने हेतु आश्रय व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई. वहीं मांडू क्षेत्र के अंतर्गत टूटी झरना एवं सुरंगिया पहाड़ कर्मा मांडू को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने का विषय उठाया गया, साथ ही सुरंगिया पहाड़ पर आगामी मकर संक्रांति पर्व के दौरान लगने वाले मेले में सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया.

बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि के द्वारा पोना पर्वत बड़कीपोना एवं धारा फॉल गोला को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने, वहां पहुंच पथ, सीढ़ी निर्माण व सौंदर्यीकरण पर चर्चा की गई. इसके साथ ही भैरवी जलाशय एवं बिजुलिया तालाब रामगढ़ को भी पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने व पार्क निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव दिए गए.

इन सबके अलावा बैठक के दौरान जिले में पर्यटन विकास के दृष्टिकोण से इको-टूरिज्म एवं ट्रेकिंग रूट चिन्हित करने को लेकर पतरातू प्रखंड सहित अन्य संभावित पहाड़ी क्षेत्रों पर चर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा-निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिए गए. बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला स्तरीय अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा