न्यूज11 भारत
बुड़मू/डेस्क: नवीन शर्मा ने रविवार को बुढ़मू थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के दौरान थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, गांवों की सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली गई.
थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अपराधिक गतिविधि अथवा सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाली घटनाओं की सूचना तत्काल थाना को दें. उन्होंने चौकीदारों को ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को और मजबूत करने तथा आम लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही.
बैठक में चौकीदारों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने एवं हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने .का निर्देश दिया गया.थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और चौकीदारों के बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना संभव है. इस मौके पर प्रभाष रवानी, रविरंजन कुमार सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर दुख की घड़ी में गरीब परिवारों का सहारा बने कांग्रेस नेता अनिल सिंह