स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र सम्मानित : 95% और 92% अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि

ग्राम पंचायत खेतको के पंचायत सचिवालय में आयोजित समारोह में किया गया सम्मान

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र सम्मानित : 95% और 92% अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत खेतको में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पंचायत के दो मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया. पंचायत सचिवालय में आयोजित समारोह में प्रमोद कुमार, पिता खुबलाल प्रसाद को सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2026 में 95 प्रतिशत और सुप्रिया कुमारी, पिता रामेश्वर महतो को जेएसी बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2026 में 92 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया. दोनों विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत की ओर से ₹2,500 की प्रोत्साहन राशि और एक डायरी प्रदान की गई. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया शालिग्राम प्रसाद ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से पंचायत के अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़कर अपने परिवार, पंचायत और समाज का नाम रोशन करें. समारोह में मौजूद जिला परिषद सदस्य रीता प्रसाद ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा सफलता की सबसे मजबूत नींव है. विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि पूरे पंचायत के लिए गर्व की बात है. ऐसे सम्मान समारोह से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और अन्य विद्यार्थी भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं.

यह भी पढ़ें: गाय चोरी की सूचना के बाद अमलाबाद ओपी पुलिस की अपील, पशुओं को रात में घर में रखने की सलाह

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा