विधायक भूषण तिर्की की पहल लाई रंग, डेढ़ साल बाद तिगावल गांव में बहाल हुई बिजली

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
विधायक भूषण तिर्की की पहल लाई रंग, डेढ़ साल बाद तिगावल गांव में बहाल हुई बिजली

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मालम पंचायत के तिगावल गांव में नए पच्चीस केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया. जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर दो बजे बताया गया की गांव का पुराना ट्रांसफार्मर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा था, जिसके कारण ग्रामीणों को बिजली की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था. बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी तथा ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं.

ग्रामीणों द्वारा इस समस्या की जानकारी क्षेत्रीय विधायक भूषण तिर्की को दी गई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक की पहल पर गांव में नया पच्चीस केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. ट्रांसफार्मर लगने के बाद लंबे समय से अंधेरे में डूबे गांव में फिर से बिजली बहाल हुई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया. 

कार्यक्रम में झामुमो गुमला जिला सह सचिव शकील खान, प्रखंड अध्यक्ष पालिका, महिला सचिव कलीस्तीय बार,प्रखंड सचिव  सरवन यादव, रोहित तिर्की, परदिनांक लकड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मौके पर संबोधित करते हुए झामुमो गुमला जिला सह सचिव शकील खान ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए लगातार जनहितकारी योजनाएं चला रही है. उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्रामीण सीधे झामुमो कार्यकर्ताओं से संपर्क करें, ताकि उनकी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए झामुमो हमेशा तत्पर है तथा गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने पर विधायक भूषण तिर्की एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: 26 जून तक भवन नियमितीकरण , अब तक सिर्फ 60 आवेदन, डिप्टी मेयर ने तय कराया एक समान एलटीपी शुल्क

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा