बरामद किए गए जनार्दन पासवान के पुत्र

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

By : Ark Sahuliyar
सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत हुए विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को बरामद कर लिया है. बेटे के अचानक अपहरण होने की सूचना के बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों और संभावित ठिकानों की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की और आखिरकार उसे बरामद कर लिया. 

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि कॉलेज के बाहर दो ग्रुप के बीच शराब के सेवन के बाद झगड़ा हुआ था. इसी झगड़े में एक ग्रुप के द्वारा विधायक के बेटे सौरव को गाड़ी में बिठाकर भी मारपीट की गई और कॉलेज के पास से उठा लिया गया. जिसके बाद विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा रांची पुलिस को अपहरण होने का अंदेशा जताते हुए सूचना दी गई. मामले पर कार्रवाई करते हुए  उनके बेटे को रिकवर कर लिया गया. और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, स्कॉर्पियो और थार में छात्र को उठा ले गए अज्ञात लोग 

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.