गार्डवाल निर्माण का शिलान्यास 

विधायक रोशन लाल चौधरी ने भदानीनगर–भुरकुंडा मार्ग पर 51.50 लाख की लागत से गार्डवाल निर्माण का किया शिलान्यास 

विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की

By Ark Sahuliyar
विधायक रोशन लाल चौधरी ने भदानीनगर–भुरकुंडा मार्ग पर 51.50 लाख की लागत से गार्डवाल निर्माण का किया शिलान्यास 

सागर कुमार/न्यूज़11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क:
भुरकुंडा के  लपंगा पंचायत में डीएमएफटी फंड से भदानीनगर ग्लास फैक्ट्री आवासीय कॉलोनी एवं भुरकुंडा बाजार को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर गार्डवाल निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत शिलान्यास विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. यह निर्माण कार्य जिला परिषद के माध्यम से कराया जाएगा. लगभग 51 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाला गार्डवाल सड़क की सुरक्षा को मजबूत करेगा तथा आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा मेरी प्राथमिकता है कि योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण करना है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, सुरक्षित यातायात और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसी को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश भी दिया.

शिलान्यास कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के उत्तरी प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, विद्यासागर ओझा, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार शौर्य, सुंदरनगर मुखिया व्यास पांडे, कौशल सिंह, जलील खान, अनुप कुमार सिंह,कवि राय, लपंगा पंचायत के मुखिया आनंद दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता रणवीर सिंह, भुरकुंडा मंडल महामंत्री ज्योति सिंह, नागेंद्र प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद मनोज राम, राजेश महतो, भदानीनगर मंडल महामंत्री राजेंद्र मुंडा, जुगेश महतो, विजय यादव, शुभम दुबे, वीरेंद्र सिंह , आर.के. पारिख सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा