विधायक समीर मोहंती ने पेश की मानवता की मिसाल, दृष्टिबाधित बच्ची के इलाज का उठाया जिम्मा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
विधायक समीर मोहंती ने पेश की मानवता की मिसाल, दृष्टिबाधित बच्ची के इलाज का उठाया जिम्मा

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए एक गरीब परिवार की 6 वर्षीय दृष्टिबाधित बच्ची के इलाज की जिम्मेदारी उठाई है. विधायक के इस कदम से पीड़ित परिवार में नई उम्मीद जगी है.

जानकारी के अनुसार, बनमाकड़ी क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय निवासी मालती मुर्मू अपनी पुत्री शुभश्री मुर्मू को लेकर विधायक से मिलीं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी जन्म से ही दृष्टिबाधित है और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण अब तक उसका समुचित इलाज नहीं हो सका है.

मां की पीड़ा और मासूम बच्ची की स्थिति को देखकर विधायक समीर मोहंती भावुक हो गए. उन्होंने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. साथ ही घोषणा की कि शुभश्री का इलाज पुडुचेरी के एक प्रतिष्ठित नेत्र अस्पताल में कराया जाएगा.

विधायक ने कहा कि बच्ची के इलाज से संबंधित यात्रा, आवास, भोजन और चिकित्सा का पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे. उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि शुभश्री को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

विधायक की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों ने इसे एक जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है.

यह भी पढ़ें: 'हाईस्पीड' अपराधियों के सामने बेबस खलारी पुलिस, जर्जर गाड़ी बनी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा