बिजली संकट

हुसैनाबाद-हरिहरगंज में बिजली संकट को लेकर विधायक संजय यादव ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, निर्बाध आपूर्ति की मांग

​विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था अत्यंत जर्जर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
हुसैनाबाद-हरिहरगंज में बिजली संकट को लेकर विधायक संजय यादव ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, निर्बाध आपूर्ति की मांग

​विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में लचर बिजली व्यवस्था और बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों की समस्या को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया गया है. हुसैनाबाद/हरिहरगंज विधानसभा के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने इस संबंध में झारखंड विधानसभा के सचिव को 'शून्यकाल' के तहत सूचना प्रपत्र सौंपा है. ​विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने ऊर्जा विभाग (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अंतर्गत) का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था अत्यंत जर्जर स्थिति में है.विशेष रूप से हरिहरगंज एवं हैदरनगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति न के बराबर रहती है, वही हुसैनाबाद क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति निर्बाध नहीं रहती, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. विधायक ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि किसानों की सिंचाई और स्थानीय व्यवसायियों के व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में जल्द से जल्द नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: सीसीएल ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा का मजदूरों की मांगों को लेकर महाप्रबंधक  कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा