समस्या

महीनों बाद भी अधूरा पड़ा चांडिल–गिद्दीबेड़ा सड़क सुधार कार्य, धूल और गड्ढों से लोग परेशान

निर्माण कार्य मार्च तक पूरा होना था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद कार्य अधूरा है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
महीनों बाद भी अधूरा पड़ा चांडिल–गिद्दीबेड़ा सड़क सुधार कार्य, धूल और गड्ढों से लोग परेशान

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा तक लगभग साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. करोड़ों रुपये की लागत से सड़क राइडिंग सुधार कार्य का शिलान्यास होने के बावजूद निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जबकि सड़क पर उड़ती धूल और बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष 2 दिसंबर को कलगभग 8.5 करोड़ रुपये की लागत से सड़क राइडिंग सुधार कार्य का शिलान्यास किया था.जो बाद में बढ़ाकर लगभग 11 करोड़ किया गया. जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य मार्च तक पूरा होना था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद कार्य अधूरा है और पिछले कुछ समय से लगभग बंद पड़ा है.

यह सड़क चांडिल, नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड के लोगों के लिए जिला मुख्यालय एवं जिला अस्पताल तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है. इसी मार्ग पर बालिका आवासीय विद्यालय, चांडिल प्रखंड सह अंचल कार्यालय, अग्निशमन केंद्र, नर्सिंग होम और स्टेडियम सहित कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं. प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं.

राहगीरों का कहना है कि सड़क पर कई स्थानों पर दो से ढाई फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं. सड़क पर फैली काली धूल के कारण बारिश में भी  वाहन गुजरते ही धूल का गुबार उठता है, जिससे दोपहिया वाहन चालक, राहगीर और सड़क किनारे रहने वाले लोग काफी परेशान हैं. दुकानों और मकानों में भी धूल भर रही है, जिससे लोगों को मास्क या रूमाल बांधकर आवागमन करना पड़ रहा है.

इसके अलावा, चांडिल जलाशय से निकलने वाली नहर के किनारे बनी सुरक्षा बैरिकेडिंग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिस कारण से पिछले दिनों एक वाहन कैनाल में जा गिरा था गनीमत रही कि किसी प्रकार का जान को क्षति नहीं हुई.

राहगीरों का कहना है कि वर्षों से सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है. इसी मार्ग से मरीज, विद्यार्थी, कर्मचारी और मजदूर प्रतिदिन आवागमन करते हैं. सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द राहत मिलेगी, 

लेकिन आज भी हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं.खराब सड़क के कारण कई बाइक सवार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं.
राहगीरों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाकर आम जनता को धूल, गड्ढों और दुर्घटनाओं के खतरे से जल्द राहत दिलाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,  मुआवजे अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग, सड़क जाम

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा