Muharram procession taken out in Ghaghra amidst ti

घाघरा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला मोहर्रम का जुलूस, जगह-जगह तैनात रही पुलिस

घाघरा मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को पतागाई से ताजिया जुलूस निकाला गया, जो घाघरा मुख्यालय होते हुए पुराना पेट्रोल पंप तक पहुंचा. जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए. पारंपरिक मातमी धुनों और ध

By Vaibhaw Vikram
घाघरा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला मोहर्रम का जुलूस, जगह-जगह तैनात रही पुलिस

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
घाघरा मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को पतागाई से ताजिया जुलूस निकाला गया, जो घाघरा मुख्यालय होते हुए पुराना पेट्रोल पंप तक पहुंचा. जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए. पारंपरिक मातमी धुनों और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस में भाग लिया.

जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. पूरे मार्ग में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. घाघरा थाना की पुलिस लगातार जुलूस के साथ मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करती रही. प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की. स्थानीय लोगों ने भी जुलूस का स्वागत करते हुए प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की. इनकी रही मौजूदगी जाकिर खान नदीम भंडारी जावेद खान दानिश भंडारी जमशेद खान राजू भंडारी सज्जाद खान साबित खान अरमान भंडारी बादल मोनू शारूख भंडारी पप्पू भंडारी सहित काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज में मोहर्रम पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, अतिथियों का पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा